Latest News

बलबीर सिंह ने ली पंजाब के नए स्वास्थ मन्त्री की शपथ, विभागों में भी फेरबदल

Published on 08 Jan, 2023 12:02 AM.

चंडीगढ़ (प्रजातंत्र शक्ति,जातिंद्र टंडन) पंजाब में पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले शनिवार सुबह मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने इस्तीफे के लिए सरारी ने निजी कारण बताए हैं। इसके साथ ही विभागों में भी फेरबदल किया गया है। चेतन सिंह जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग और हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस लिया गया है।विभागों में भी फेरबदलनए मंत्री की शपथ के साथ ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने विभागों में भी फेरबदल कर दिया है। चेतन सिंह जौड़ामाजरा के पास था, जो बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में वॉइस चांसलर डॉ राज बहादुर को गंदे गद्दे‌ पर लिटाकर चर्चा में आए थे। उनसे करीब 6 महीने में ही विभाग वापस ले लिया गया। इसके अलावा हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस ले लिया गया है।

Viewers: 49197

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper